योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा एकल ऑनलाइन योगासना प्रतियोगिता 7 मार्च से 15 मार्च 2021 तक आयोजित की जा रही है l इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया जाएगा | नेशनल योगासना स्पोर्ट्स फेडरेशन के महासचिव डॉ जयदीप आर्य अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। पूर्व में भी ज्ञात है योगासना को खेल के रूप में भारत सरकार एवं खेल मंत्रालय के द्वारा आधिकारिक रूप से संचालन हेतु नेशनल योगासना स्पोर्ट्स फेडरेशन को मान्यता प्रदान किया गया है, योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड इसकी अनुषांगिक इकाई है।इस प्रतियोगिता में 400 खिलाड़ी जो झारखंड के विभिन्न जिलों से भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी पदक विजेता होंगे उन्हें राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 24 मार्च से 26 मार्च 2021 में भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जो प्रतिभागी पदक विजेता होंगे उनका चयन खेलो इंडिया गेम में किया जाएगा। राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता के लिए योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड विगत माह से ही इस कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं इसकी जानकारी योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह , महासचिव विपिन पांडे ने दी।
Author Profile
Latest entries
Rainbow2021.04.05जल्द ही शिक्षा व स्वास्थ्य के खर्चे के बोझ से मुक्त होंगे लोग : हरिशंकर गुप्ता
आप की ख़बर2021.04.05प्रधानमंत्री ने बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
सुर्खियों में खबरें2021.04.05बीजापुर हमले में शहीद जवानों की संख्या 23 हुई
कवर स्टोरीज़2021.03.21लखनऊ में नवोदय जनतांत्रिक पार्टी की कार्यकारिणी बैठक संपन्न,हरिशंकर गुप्ता बने प्रदेश संयोजक