NH DESK-JHARKHAND
रांची जिला संवाददाता जितेंद्र कुमार
बोकरो। कानू विकास महासंघ बोकारो की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पिकनिक मिलन समारोह का आयोजन पर उपस्थित सदस्यों द्वारा अपना-अपना सहमति दिया गया।
- पिकनिक सह मिलन समारोह दिनांक 6/2/ 2022 को करने पर सहमति बनी।
- चंदा पर प्रति सदस्य ₹400 रखा गया तथा जो सक्षम सदस्य है अधिक राशि देने के लिए स्वतंत्र हैं। जो परिवार असक्षम है वह भी मिलन समारोह में उपस्थित हो सकते हैं ।
- पिकनिक के मीनू पर भी चर्चा हुई जो निम्न है: पूड़ी, सब्जी, बुंदिया, रायता ,चटनी ,सलाद।
- पिकनिक सह मिलन समारोह सिटी पार्क में होना तय हुआ है।
बताते चलें कि कालू विकास संघ की बैठक रविवार को हुई ।पारिवारिक मिलन सरवन भोज 6 फरवरी को मनाने का निर्णय लिया गया। संगठन के विस्तार व सामाजिक गतिविधियों की समीक्षा हुई। जिला अध्यक्ष सकलदेव प्रसाद ने बताया कि पारिवारिक मिलन से समाज के लोग एक दूसरे से विचारों का आदान प्रदान करते हैं। इस बैठक में कानू समाज के सम्मानित लोग शामिल हुए कमल किशोर गुप्ता, श्रीधर गुप्ता, सुरेश प्रसाद ,दिनेश चंद्र, श्याम देव प्रसाद, अशोक कुमार ,एल एन साह, सुरेश प्रसाद सिंह, आशीष ,ओम प्रकाश ,अवधेश प्रसाद ,देवेंद्र गुप्ता ,देवनंदन साह व अन्य लोग मौजूद थे।
Review कानू विकास महासंघ की एक दिवसीय बैठक संपन्न.